दुर्ग
शिवजी की बारात के दौरान निकाली दुश्मनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। शिवजी की बारात पर पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर सोमवार की देर रात को हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक अक्षय कुमार गोंड उर्फ नानू के पिता शिवकुमार गोंड की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से मोहन नगर पुलिस ने सात आरोपियों गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि 16 फरवरी को शांति नगर वार्ड नंबर 17 निवासी 17 वर्षीय क्षय कुमार गोंड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया हुआ था। तभी उसका पुरानी बात को लेकर आरोपीगण करण उर्फ बाटा, मनीष देशमुख उर्फ पाडू, अश्वनीद चंद्राकर, आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, शुभम देवांगन उर्फ राजा, जितेश वर्मा उर्फ पोगो, आदित्य सेन उर्फ ब्रांडेड सभी निवासी शक्ति नगर दुर्ग ने पुरानी बात को लेकर जान से मारने की नीयत से नानू के साथ मारपीट किए। इसके बाद धारदार चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले थे। नानू के शरीर से अत्यधिक खून बह निकला था। गंभीर अवस्था में उसे सिकोला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा नानू को मृत घोषित कर दिया था। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है।


