दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा बिना अनुज्ञप्ति लाईसेंस के व्यवसाय करने एवं सडक़ों पर अवैध रूप से सामान रखकर सडक़ बाधा करने वालों पर चालानी कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्य में जोन-1 नेहरू नगर स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा वार्ड क्रं. 17 आकाश गंगा के हिमालय काम्पलेक्स के पास प्रतिष्ठान में अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाये जाने एवं अवैध रूप से सडक़ पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों पर चालानी कार्यवाही करते हुए समझाइस दी गई है।
फूल किड्स के पास अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं पाये जाने पर 500 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। वहीं सडक़ बाधा करने वाले नैनतारा ज्वेलर्स पर 2 हजार रूपये, एस.एस.पेपर्स 2000 रूपये एवं अरोरा टायर्स हाउस से 500 रूपये इस प्रकार कुल 5 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।


