दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। शहर में विभिन्न जनसंगठनों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शनों और हड़तालों में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सहभागिता दर्ज कराते हुए मजदूरों, किसानों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फसल का उचित मूल्य, बीमा भुगतान, सिंचाई सुविधा और कर्ज राहत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सेंट्रल ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित धरना में धीरज ने कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की और सेवा शर्तों व अधिकारों की सुरक्षा पर बल दिया। मेडिकल रिप्रेज़ेंटेटिव्स यूनियन के प्रदर्शन में भी उन्होंने भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ट्रेड यूनियन की हड़ताल के दौरान श्री बाकलीवाल ने बढ़ती महंगाई, अस्थायी रोजगार व्यवस्था और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।


