दुर्ग
परमजीत सिंह लाडी
14-Feb-2026 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 14 फरवरी। भिलाई ईडब्लूएस101 वैशाली नगर निवासी, भिलाई के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह लाडी का आज सुबह एम्स रायपुर में निधन हो गया। वे 53 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार 15 फरवरी को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह 10 बजे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। वे अपने पीछे पत्नी रेणु कौर पूर्व पार्षद, पुत्री डॉ. लवलीना कौर, पुत्र दशवंश सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


