दुर्ग
अरविंद वर्मा
14-Feb-2026 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता, राम जन्मोत्सव समिति के कैंप प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष, राधाना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, लिंक रोड कैंप-2 निवासी अरविन्द वर्मा का कल प्रात: लगभग 3 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनका जीवन सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए सदैव समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे रामनगर मुक्ति धाम में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


