दुर्ग
कोकड़ी में नीलकंठ मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
13-Feb-2026 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 फरवरी। ग्राम कोकड़ी में नीलकंठ मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन ग्रामवासियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्त उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित हुई, जिसे समिति ने धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए संरक्षित रखा है। मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं को बताया कि हवन कुंड के दर्शन का धार्मिक महत्व है।
समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि मंदिर की संरचना इस प्रकार है कि सूर्योदय की पहली किरण शिवलिंग पर पड़ती है। इसे श्रद्धालु विशेष मान्यता से जोडक़र देख रहे हैं।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के अवसर पर दर्शन के लिए आने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


