दुर्ग

जोन-3 में निर्माण व सफाई का निरीक्षण
12-Feb-2026 4:59 PM
जोन-3 में निर्माण व सफाई का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 फरवरी।
जोन-3 क्षेत्रांतर्गत नव निर्माण सुलभ शौचालय, केयरटेकर रूम निर्माण, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मार्केट का निरीक्षण कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह द्वारा किया गया। जोन में चल रहे कार्यों को और बेहतर करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह ने वार्ड क्रं. 37 में डी.एम.एफ मद से नव निर्माण सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। इस शौचालय के निर्माण होने से सैकड़़ों नागरिकों को सुविधा मिलेगी। रविदास नगर सब्जी मंडी सुलभ इंटरनेशनल शौचालय में अतिरिक्त केयरटेकर के लिए रूम निर्माण किया जा रहा है जिसका निरीक्षण किया गया। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर केयरटेकर द्वारा तत्काल उसका मौके पर निराकरण कर सके। सर्कुलर, जवाहर, अनाज, सब्जी मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा किया गया है। दुकानों के सामने एवं सडक़ों पर फैले कचरे को एकत्र कर एस.एल.आर.एम. सेंटर में खाद बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट