दुर्ग
भिलाईनगर, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ के गुरूर अंचल जिला बालोद निवासी कुलदीप सिंह साहू साहित्यकार के साथ ही एक अच्छे कृषक और समाज सेवी रहे हैं। उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदान को चिर स्थाई बनाए रखने के प्रयास में स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान का यह तृतीय वर्ष है। यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में साहू मित्र सभा सभागार में शुक्रवार 13 तारीख को संध्या 4 बजे आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहित्यकार व समाजसेवी डा वेदवती मंडावी, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेदराम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर तथा लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष डा दीनदयाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में समाज रत्न स्व मनराखन साहू जी के सामाजिक और साहित्यिक योगदान पर व्याख्यान होंगे।
इसके बाद स्व कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक डॉ डी पी देशमुख को तथा अंचल के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार व साहित्यकार हेमलाल साहू निर्मोही को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम यादव तथा आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव लाल जी साहू करेंगे।


