दुर्ग

बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, पांच के नल कनेक्शन काटे
11-Feb-2026 5:05 PM
बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, पांच के नल कनेक्शन काटे

दुर्ग, 11 फरवरी। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम का राजस्व विभाग बड़े बकायेदारों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने निगम पूर्ण रूप से सक्रिय है। राजस्व विभाग अमले द्वारा बकाया कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच नल कनेक्शन विच्छेद किए गए।
निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने की स्थिति में आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिन बकायेदारों पर कार्रवाई की गई, उनमें अमरीका बाई केलाबाड़ी वार्ड 41, पुष्पा यादव जनता क्वार्टर पद्मनाभपुर वार्ड 46, हरक राम नेताम जनता क्वार्टर पद्मनाभपुर वार्ड 46, ईश्वर सिंह सिविल लाइन रायपुर नाका वार्ड 48, ज्ञानचंद सिविल लाइन रायपुर नाका वार्ड 48 शामिल है। इन सभी के विरुद्ध कर बकाया होने के कारण नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की गई है।
इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रुपेश नायक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजदीप कसार एवं धनवर्धन चंद्राकर सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट