दुर्ग

महिला थाने में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत
11-Feb-2026 4:30 PM
महिला थाने में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

दुर्ग, 11 फरवरी। बस स्टैंड में बस से उतरते ही प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल समीप के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला थाने में तैनात प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह (47) बालाघाट के रहने वाले थे और वह 7 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर बालाघाट गए हुए थे। मंगलवार की सुबह लगभग 6.30 बजे वह अपनी बेटी के साथ बस से दुर्ग लौटे थे। बस से उतरते ही अचानक वे गिर पड़े जिससे उन्हें चोटें आई थी। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि उन्हें तत्काल  अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पद्मनाभपुर थाना पुलिस  मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट