दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) की तृतीय आरक्षित वाहिनी, उतई भिलाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि निलिमा रानी सिंह, महानिरीक्षक, केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज वंदन के साथ हुई। इसके बाद वाहिनी के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर दया शंकर, उप महानिरीक्षक, केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई; महेश पोवरेल, वरिष्ठ कमांडेंट; हनिफ मोहम्मद, सहायक उप महानिरीक्षक; शनि कुमार भट्ट, कमांडेंट; डॉ. मोहम्मद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त अस्पताल भिलाई; पुरुषोत्तम मलिक, उप कमांडेंट; महिपाल सिंह मीणा, सहायक कमांडेंट; निरीक्षक (कार्य) मनीषा झा; आरक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, बल सदस्य और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देशभक्तों को स्मरण किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किया गया।


