दुर्ग

प्रिज्म पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव
24-Jan-2026 3:17 PM
प्रिज्म पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 23 जनवरी। प्रिज्म पब्लिक स्कूल, ग्राम महकाखुर्द में 13वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी थे एवं विशिष्ट अतिथि रिसाली नगर निगम, वार्ड 1 के पार्षद सविता ढवस एवं विशेष अतिथि ग्राम पंचायत महकाखुर्द की सरपंच अर्चना यादव, नगर पंचायत उतई के वार्ड 14 के पार्षद संगीत रजक एवं वार्ड 8 के पार्षद विजयलक्ष्मी साहू उपस्थित थे।

 कार्यक्रम में प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई एवं महकाखुर्द के पूर्व सत्र के प्रवीण्य सूची में रहे मेधावी छात्र - छात्राओं का सम्मान किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे विद्यार्थी भी शामिल रहे। साथ ही स्कूल के पूर्व छात्रों हिमांशु वर्मा और हिमशिखा यादव को विशेष अकादमिक सफलताओं के लिए सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा भारत की विविधता को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डुमेश कुमार ने प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई एवं प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द का सामूहिक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र की उपलब्धियां और बच्चों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित सफलताओं को बताया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के किए गए पहल को विस्तारपूर्वक पालकों को बताया, जिसमें बच्चों का कराते प्रशिक्षण, लाइफ स्किल क्लासेस, विशेष कम्युनिकेशन क्लासेस मुख्य रूप से उल्लेखित है।

मुख्य अतिथि ने जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन के महत्व को बताते हुए छात्रों और अभिभावकों को संबोधित किया और स्कूल के द्वारा किए गए पहलों की सराहना की। संस्था के चेयरमैन  रूपेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों और शिक्षकों के बधाई देते हुए संस्था की अभी तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का विशेष सम्मान किया गया। प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई की प्राचार्या  स्वर्णलता पाल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य पारामिता मोहंती, संस्था के डायरेक्टर असीम साहू एवं ख्याति साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका पायल देवांगन और श्रेया श्रीवास्तव ने किया।


अन्य पोस्ट