दुर्ग

सुभाष चंद्र बोस की भाजपाइयों ने मनाई जयंती, उनके पराक्रम को किया नमन
23-Jan-2026 6:54 PM
 सुभाष चंद्र बोस की भाजपाइयों ने मनाई जयंती, उनके पराक्रम को किया नमन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 23 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए उनके पराक्रम और त्याग को आदर्श बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय निवासियों ने भी नेताजी का पुण्य स्मरण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया।

आज सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती को भाजपा पराक्रम और त्याग दिवस के रूप में देश भर में मना रही है। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र फ़ौजी नगर में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सुभाष चंद्र बोस के आदर्श और उच्च विचारों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष शशि भगत, महामंत्री द्वय मोतीलाल श्रीवास्तव तथा अंकुर शर्मा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 

कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप सेन, संजय साहू, परमजीत अरोरा, पी किशोर कुमार, मिथेलेश ठाकुर, वाल्मीकि सोनी, चमेली साहू, अनुराधा यदु, मुरलीधर गुल्हने, कमलावती चौहान, अमित प्रकाश मलिक, उदय भास्कर, प्रवीण कुरूप, डेविड राव, अर्पित तिवारी, नितेश सिंह, सिद्धार्थ राजपूत, मंदा ताई, नीलमा मौर्य, प्रमोद, शोभा गुप्ता, भारती, सतीश, चंदन भट्टाचार्य, देव डे सहित वार्ड 24 के स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के मार्ग का अनुशरण कर उनके पराक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।


अन्य पोस्ट