दुर्ग

निगम कर्मचारियों ने फिर किया आंदोलन
17-Jan-2026 8:28 PM
निगम कर्मचारियों ने फिर किया आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जनवरी।
स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर शुक्रवार को नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने जिला स्तरीय आंदोलन किया। दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
दुर्ग भिलाई से ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के संयोजक विष्णु चंद्राकर, भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, प्रदेश मंत्री दुर्गेश गुप्ता शामिल थे। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्रथम चरण के बाद अब द्वितीय चरण में आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई थी। पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित, प्लेसमेंट, एमसीसी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी निगम व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन लंबे समय से उन्हें स्थायित्व, वेतन विसंगति, सेवा सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नगर निगम भिलाई अध्यक्ष मोहंती, प्रदेश उपाध्यक्ष  रामवृक्ष यादव, नगर निगम दुर्ग के कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष शशि यादव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्म नागेश, रवि सोनी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष नलनिश मिश्रा, निर्माणी संघ अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, सत्यनारायण शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, दामिनी सुमन गुप्ता, पूजा ताम्रकार, विजय राजपूत, सानू कोठारी, लता वर्मा, गंगाधर ठाकरे, अनिल करिहार, गुमान निर्मलकर सहित  कंप्यूटर आपरेटर, प्लेसमेंट एवं एमसीसी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट