दुर्ग

यादव महासभा का मिलन समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन
12-Jan-2026 5:34 PM
यादव महासभा का मिलन समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी।
नगर यादव महासभा द्वारा 11 जनवरी को यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड 28 में यादव मिलन समारोह व युवक-युवती सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों के खेलकूद (कुर्सी दौड, आलू दौड़, मटका फोड़, रस्सी दौड़, सुई धागा, गोली चम्मच दौड) तथा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठजनों का प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गजेंन्द्र यादव केबिनेट मंत्री, विशेष अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अल्का बाघमार (महापौर), शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, ममता ओमप्रकाश पार्षद, बबीता यादव पार्षद उपस्थित रहें। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बोधन यादव अध्यक्ष जिला कोसरिया समाज दुर्ग, राजेंन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर, मेधनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष छग सर्व समाज संगठन), मन्ना यादव, पूरन यादव, दुलौरिन बाई यादव, पार्षद द्वय लोकेशवरी ठाकुर, सावित्री दमाहे उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज प्रमुख अध्यक्ष अमरसिंह यादव, संरक्षक छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, ललित यादव, मेघनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष छग सर्व समाज संगठन), भानु प्रताप यादव प्रांताध्यक्ष छग सर्व समाज संगठन  एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग, पुनीत यादव, मुकेश यादव, भगवान सिंह यादव, लक्ष्मीचंद यादव, भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव, छन्नू लाल यादव, नंदू यादव, नवीन यादव, सूरज यादव, कुमार यादव, ताराचंद यादव, अशोक यादव, कमल यादव की अहम भूमिका रही। यह जानकारी भानु प्रताप यादव मीडिया प्रभारी यादव महासभा ने दी।


अन्य पोस्ट