दुर्ग

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर काम कर रही सरकार-सुरेन्द्र कौशिक
11-Jan-2026 7:57 PM
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर काम कर रही सरकार-सुरेन्द्र कौशिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक दुर्ग रिवेरा रिसोर्ट में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उनके साथ जिला महामंत्री द्वय दिलीप साहू, विनोद अरोरा उपस्थित रहे। बैठक में  विगत वर्ष संपन्न हुए कार्यों के समीक्षा एवं आगामी दिनों में संगठनात्मक कार्यों के संपादन को लेकर रूपरेखा का निर्माण एवं अनुशासनात्मक ढंग से संगठन के नवीन पदाधिकारियों को संगठन के कार्य प्रणाली से वाकिफ  कराने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने संपन्न 1 साल की उपलब्धि भरी कार्यकाल उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर कार्य करती हैं और आप सभी राष्ट्रवादी सोच पर कार्य कर रहे हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ता  होने के नाते और केंद्र एवं राज्य सरकार में हमारी सरकार होने के कारण हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है। आप सरकार की योजनाओं (जैसे मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया), इसरो की सफलता (चंद्रयान), अर्थव्यवस्था में प्रगति (4वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था), आम जनमानस को इसका लाभ दिलाना है और आम जनमानस को बताना है सामाजिक-आर्थिक विकास (सडक़ों, स्वास्थ्य, शिक्षा) सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर कर रही हमारी सरकार कार्य कर रही है विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भरता और जन-भागीदारी के लिए हमें समय-समय पर जन जगरण करना होगा
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, नवीन पवार, शैलेंद्र शैंडे, हिमा साहू, शैलेंद्री मंडवी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, हरीश चौहान, कौशल साहू, अनुपम साहू, राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख, हेमंत सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, बीरबल पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, अनिकेत यादव, जयश्री राजपूत, अजीत चंद्राकर, रितेश शर्मा, लोकमणी चंद्राकर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट