दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। आई.एम.ए. दुर्ग शाखा के वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस वर्ष अध्यक्ष डॉ. रजनीश कान्त मल्होत्रा शिशु रोग विशेषज्ञ, सचिव डॉ. ज्ञानेश मिश्रा शिशु रोग विशेषज्ञ व कोषाध्यक्ष डॉ. जी.एच. राजपाल चुने गए हैं।
अध्यक्ष आईएमए दुर्ग शाखा डॉ. रजनीश कान्त मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आई.एम.ए. छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सक्सेना, डॉ. अजय गोवर्धन, डॉ. शरद पाटनकर, डॉ. प्रभात पाण्डेय, आईएमए एएमएस छग अध्यक्ष डॉ. राजेश सिन्हा व सचिव डॉ. संगीता सिन्हा और आईएमए दुर्ग शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविन्द सावंत, डॉ. जे.पी. मेश्राम, डॉ. जी.एस. भाटिया, डॉ. राजू भैंसारे, डॉ. राकेश चौबे, डॉ. अरशद सिद्धिकी, डॉ. जय तिवारी एवं बाकी सभी सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में वर्ष 2026 में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।


