दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 जनवरी। दुर्ग राज ठेठवार ( यादव ) समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को वितमंत्री छग.शासन ओ पी चौधरी से उनके निवास शंकर नगर रायपुर में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल दुर्ग राज ठेठवार ( यादव ) समाज के अध्यक्ष राजकुमार यादव, छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंग यादव, सियान गणेश यादव , जनपद सदस्य एवं सभापति दुर्ग गोपाल यादव , ग्राम चंदखुरी के क्षेत्रीय सामाजिक पंच कृष्णा यादव ने मंत्री श्री चौधरी को दुर्ग राज ठेठवार समाज के द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन 8 फऱवरी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये।
वित्तमंत्री ओ .पी. चौधरी ने ठेठवार समाज के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकर करते हुए वार्षिक अधिवेशन में आने की बात कही।
इस मौके पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका शाल भेंटकर सम्मान भी किया। यादव राज अध्यक्ष राजकुमार यादव ने समाज के लोगों से अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।


