दुर्ग

नेशनल क्रिकेट के लिए डुंडेरा की खुशी का चयन, ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दी बधाई
11-Jan-2026 3:20 PM
नेशनल क्रिकेट के लिए डुंडेरा की खुशी का चयन, ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 11 जनवरी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम डुंडेरा की होनहार बेटी खुशी क्षत्रीय पिता संतोष क्षत्रीय ने राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग संभाग  का नाम रोशन किया है। खुशी ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालिका वर्ग) बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुर्ग संभाग से प्रतियोगिता में चयनित हुई हंै। राष्ट्रीय टीम में चयन की खबर मिलते ही खुशी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनके घर जाकर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे ने बधाई देते हुए कहा कि खुशी की ये सफलता हमारे ग्राम सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खुशी की राष्ट्रीय स्तर में चयन से क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान छंगा साहू,पवन बंजारे,ईश्वर साहू,चंदूलाल गायकवाड़,मोनू तिवारी,होमेन्द्र साहू,मनोज बंजारे,किशन देवांगन,अमोली राम,योगेश फेकर,छन्नू यादव,दुर्गा यादव,टीकाराम बंजारे,मानसिंह साहू,राकेश विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण ने सफलता के लिए बधाई दी।


अन्य पोस्ट