दुर्ग

मेघगंगा ग्रुप के मनीष को भारत प्रतिभा सम्मान
09-Jan-2026 7:55 PM
मेघगंगा ग्रुप के मनीष को भारत प्रतिभा सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 जनवरी।
राजधानी दिल्ली में भारत प्रतिभा सम्मान से मेघगंगा ग्रउप के चेयर मेन मनीष पारख को  5 जनवरी नए वर्ष में सम्मानित किया गया। पूरे ग्रप और छत्तीगढ़ के प्रदेश वासियों के लिए यह गर्व का विषय है, यह सम्मान सेवा के कार्य, स्वास्थ,  शिक्षा और सामजिक जिम्मेदारी के लिए लगातार किए गए सेवा भाव के साथ प्रयासों के लिए दिया गया।

मेजर जनरल (डा.) यशपाल सिंग मौर (सेना मेडल अवार्डी) एवं डॉ उमा तुली  ( पद्मश्री ) द्वारा  यह सम्मान प्राप्त हुआ । भविष्य में सेवा कार्य हेतु मेघ गंगा ग्रुप हमेशा तत्पर है । हाल ही में बीते वर्ष दिसम्बर में प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 के सम्मान से भी दिल्ली में शिवराज  चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) के द्वारा सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 के सम्मान से सम्मानित किया गया था।

यह सम्मान मेघ गंगा ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो की अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
मनीष पारख जो शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को मेघ गंगा ग्रुप परिवार को समर्पित किया ।
मनीष पारख ने कहा उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया  और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।


अन्य पोस्ट