दुर्ग
अतुल मिले नितिन नबीन से
06-Jan-2026 9:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी। सोमवार को नई दिल्ली पहुँच भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई शुभकामनाए दी । साथ ही आशीर्वाद लिया अतुल पर्वत ने कहा
प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त बनेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


