दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जनवरी। वैशालीनगर विधानसभा में शुक्रवार को पावर हाउस रेल्वे स्टेशन पर विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपनी टीम के साथ यात्रिकों को चाय पिलाकर स्वदेशी अपनाने की अपील की।
आत्मनिर्भर निर्भर भारत अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में भिलाई भाजपा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने हाथों से चाय बनाई और लोगों को पिलाई। इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने पहले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पावर हाउस स्टेशन में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद स्टेशन के बाहर ही बैठकर लोगों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत भाजपा के लोग आमजनों से लेकर विभिन्न पार्टी और दलों के लोगों से भी चर्चा कर रहे हैं,कि क्यों न हम अपने देश में बनी चीजों का ही उपयोग कर विदेशी चीजों का बहिष्कार करें। इसी के तहत आज वे लगातार कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं। चर्चा के दौरन कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, मुन्ना आर्य, पार्षद विनोद चेलक, चिन्ना राव, शेख सामीम, उपस्थित थे।


