दुर्ग

भाजयुमो ने किया पुतला दहन
29-Dec-2025 9:52 PM
भाजयुमो ने किया पुतला दहन

दुर्ग, 29  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं दुर्ग भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के आह्वान पर एवं दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो द्वारा पटेल चौक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव का पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उनके साथ जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी जिला मंत्री गिरीश साहू, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, महिला मोर्च की अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, अनूप सोनी, अमर भोई भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव महिला मोर्च महामंत्री जयश्री राजपूत, रितेश शर्मा सहित वरिष्ठ जन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
नवापारा-राजिम, 29 दिसंबर। नवापारा इलाके में महिला से अश्लील हरकत और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर जबरदस्ती महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को पीडि़ता ने नवापारा थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में बताया गया कि वह 25 दिसंबर 2025 को अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। उसी दिन रात करीब 8 बजे वह रिश्तेदार की किराना दुकान में मौजूद थी, तभी गांव के ही आरोपी प्रकाश सोनवानी, लल्लू सोनवानी और डीहू सोनवानी ने उसे देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।
आरोप है कि सामान लेने के बहाने आरोपियों ने पीडि़ता का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद आरोपीगण जबरन घर के भीतर घुस आए और पीडि़ता के साथ बदतमीजी करने लगे। शोर सुनकर पीडि़ता के पति और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, जिन पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्के और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। घटना में पीडि़ता एवं अन्य पीडि़तों को चोटें आईं।
प्राथमिक उपचार के पीडि़ता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 296, 251(2), 115(2), 74 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट