दुर्ग

टिकेन्द्र यदु को पीएचडी की उपाधि
24-Dec-2025 7:47 PM
टिकेन्द्र यदु को पीएचडी की उपाधि

दुर्ग, 24 दिसंबर। ग्राम सावनी (पाटन) के मूल निवासी एवं किसान परिवार से संबंध रखने वाले टिकेन्द्र कुमार यदु ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से पीएचडी  (डाक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की। उनका शोध विषय एकांत श्रीवास्तव के काव्य में लोकतत्व का अनुशीलन रहा।
शोधकार्य डॉ. देशबन्धु तिवारी एवं डॉ. अभिनेष सुराना के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। 23 दिसंबर को विश्वविद्यालय में उनकी मौखिकी संपन्न हुई। वे वर्तमान में दुर्ग जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षक नीरज शर्मा, नरोत्तम साहू, तरुण साहू, योगेश तारक, प्रणव, जीतेन्द्र, संग्राम सिंह निराला, दींसान यदु, ललेश्वरी साहू (मिनीमाता सम्मान) भौमिका यदु, रसना मुखर्ज़ी, बेलमती, निर्मला, लक्ष्मीन आदि शोधार्थी सहित परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट