दुर्ग
लुमेश्वरी साहू को पीएचडी
18-Dec-2025 9:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 दिसंबर। जिले की लुमेश्वरी साहू ने भौतिक शास्त्र विषय में अपने शोध कार्यों की सफल पूर्णता के पश्चात पीएच.डी.की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उन्हें भारती विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से कुलपति एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। लुमेश्वरी साहू ने अपना शोध कार्य सिंथेसिस एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ सम हाट प्रेस्ड सॉलिड पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मटेरियल्स विषय पर किया है। यह शोध कार्य डॉ.आलोक भट्ट और डॉ. अंगेश कुमार चंद्रा के संयुक्त निर्देशन में पूर्ण हुआ। शोध पत्रों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में हुआ है। वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढौर में व्याख्याता भौतिक शास्त्र के पद पर कार्यरत हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


