दुर्ग

चाइनीज मांझा जब्त, दो दुकानदारों पर जुर्माना
17-Dec-2025 8:03 PM
चाइनीज मांझा जब्त, दो दुकानदारों पर  जुर्माना

दुर्ग, 17 दिसंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में चाइनीज मांझा के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम एक बार फिर सख्त रुख अपनाने जा रहा हैं।  
आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मांझा रोकथाम के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया आज अतिक्रमण टीम द्वारा जो पूरे शहर में अभियान चलाकर दुकानों एवं गोदामों में छापामार कार्रवाई करेगी। अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में टीम अमला ने वार्ड 52 बोरसी जांच कार्रवाही के लिए पहुंचकर जय शंकर किराना स्टोर्स में मांझा की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित मांझा जब्त किया और तत्काल 5 हज़ार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया गया। चाइनीज़ मांझा पर नगर निगम की लगातार कार्रवाई शुरू,मांझा बेचने-भंडारण करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


अन्य पोस्ट