दुर्ग

कार की टक्कर से एक मौत, एक घायल
17-Dec-2025 4:04 PM
 कार की टक्कर से एक मौत, एक घायल

दुर्ग, 17 दिसंबर। मंगलवार की शाम को पुलगांव नाला के पास डी आई कार चालक ने दो साइकिल सवार युवकों को जमकर टक्कर मार दी। इससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर आगे की जांच पुलगांव पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलगांव नाला के पास कसारीडीह निवासी चंद्रशेखर यादव एवं टीपेश साहू निवासी पुलगांव अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर नाले मजदूरी के काम से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीआई कार सीजी 07 सी डब्ल्यू 1128 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों युवक को टक्कर मार दी।

 इससे चंद्रशेखर यादव 34 वर्ष पिता तेजराम यादव निवासी गुरु घासीदास नगर कसारीडीह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं टीपेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टीपेश साहू को इलाज के लिए जिलाअस्पताल मे भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट