दुर्ग

ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक घायल
16-Dec-2025 5:54 PM
ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, एक घायल

दूसरे युवक का इलाज एम्स अस्पताल रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो पहिया वाहन सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज एम्स अस्पताल रायपुर में किया गया है।
जामुल पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। जामुल पुलिस ने बताया कि सश्रम कुमार निवासी ग्राम अमाली थाना कोटा जिला बिलासपुर 13 दिसंबर की रात 8 बजे अपने दोस्त अंकित की एक्टिवा सीजी 07 सी एक्स 3835 से छावनी चौक नंदिनी  रोड से पावर हाउस की ओर जा रहे थे। रात लगभग 9.30 बजे छावनी चौक भिलाई के पास ट्रक एम एच 15 इजी 9309 के चालक ने ट्रक को खतरनाक ढंग से चलाते हुए सश्रम और अंकित की एक्टिवा को टक्कर मार दिया। इससे सश्रम एवं अंकित को चोटे आई थी। इलाज के दौरान सश्रम कुमार की मृत्यु हो गई वहीं अंकित कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट