दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। दुर्ग एसएसी विजय अग्रवाल ने रविवार सुबह 10 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम सेक्टर-6 में थाना/ चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ( क्राइम मीटिंग) ली।
बैठक के दौरान वर्षान्त के पूर्व लंबित प्रकरणों का पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूती प्रदान करते हुए निराकरण करने निर्देश दिए। सीसीटीएनएस में फॉर्म-5 की एंट्री कर एनसीआरबी में डाटा रिफ्लेक्ट के लिए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने कहा गया। बीट आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों द्वारा धारित एबी नोटबुक पर थाना प्रभारी को सतत मानिटरिंग करने बताए एवं इनफार्मेशन नोटबुक और ऑब्जरवेशन नोटबुक में आवश्यक जानकारी दाखिल करने निर्देशित किए।
इसी प्रकार निगरानी, गुण्डा बदमाशों पर लगातार निगाह रखने, इनके गतिविधियों की जांच किए जाने, अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर इनके विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया। माइनर एक्ट से संबंधित अपराधों, ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत कायर्वाही, शिकायतों का त्वरित निराकरण, किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में एएसपी सुखनंदन राठौर,सुश्री ऋचा मिश्रा,श्रीमती पदमश्री तंवर एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।


