दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। लापरवाह वाहन स्वामियों,अड्डेबाजी तथा आमजगह में शराब पीने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत 11 वाहन व आबकारी एक्ट में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा कुल 85 वारंटी को तमिल कराकर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस प्रलक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सडक़ किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खडा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टि रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने - अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/ स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग पुलिस ने कुल 11 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर अपराध दर्ज किया गया हैे। लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्रवाई लगातार जारी रहेगीे अभियान के अंतर्गत थाना थाना पुलगांव में सात, थाना जामुल,खुर्सीपार,पुरानी भिलाई व चौकी अंजोरा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैे। इसी तरह आम जगहों में शराब का पीने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैे। उसी क्रम में विगत दिवस 20 स्थाई वारंट वह 65 गिरफ्तारी वारंट दुर्ग जिला के समस्त थाना एवं चौकी में तमिल कर कुल 85 वारंटी को न्यायिक डिमांड पर भेजा गया।


