दुर्ग
हत्या की कोशिश
14-Dec-2025 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। भिलाई के सतनाम नगर केम्प 2 में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। निगम के वार्ड क्रमांक 36 फल मंडी, सतनाम नगर में कल रात अज्ञात आरोपियों ने एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या का प्रयास किया।
इस मामले में घायल युवक का नाम नील कमल जांगड़े बताया जा रहा है। जिसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल नील कमल जांगड़े के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं परिजन इस घटना को ले कर सख्ते में है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


