दुर्ग

त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का छठवां दिन
13-Dec-2025 4:38 PM
त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का छठवां दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 दिसंबर।
शिव मंदिर परिसर इस्पात नगर रिसाली भिलाई में आयोजित त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन पंडित भूपत नारायण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के सबसे रोचक प्रसंग माखन चोरी की अद्भुत कथा बताई।

इस दौरान उन्होंने गिरीराज गोवर्धन पर्वत प्रसंग भी भक्तों को सुनाया। श्रीकृष्ण के माखन चोरी के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर गए। महिलांए नृत्य करने लगी। गोवर्धन गिरी की पूजा का भी आयोजन कथा स्थल पर किया गया। उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया। त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन विष्णु पाठक व उनके परिवार की ओर से कराया जा रहा है जिसमें आसपास के सैकड़ों भक्त रोजाना अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। आज कथा के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री  रामशिला साहू मौजूद रही।

कथा को आगे बढ़ाते हुए पंडित भूपत नारायण शुक्ला ने बताया कि भगवान को माखन चोर क्यों कहा जाता है। भगवान कृष्ण को माखन चोर इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने बचपन में माखन चोरी करके नटखट शरारतों से सबको मोह लिया था। माखन चोरी केवल एक चोरी नहीं बल्कि इसके पीछे गहरा भाव है। माखन इंसान के दिल में छिपे प्रेम और भक्ति का प्रतीक है, जिसे भगवान कृष्ण हमेशा अपने साथ ले जाना चाहते थे।


अन्य पोस्ट