दुर्ग

मनीष पारख को प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान
12-Dec-2025 10:03 PM
मनीष पारख को प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 दिसंबर।
दिल्ली के केंद्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय शिवराज चौहान पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के द्वारा।
मनीष पार्क को प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 का यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु दिया गया।
यह सम्मान मेघ गंगा गु्रप परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो कि अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।मेघ गंगा ग्रउप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसके नींव मनीष पारख द्वारा रखा गया जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। जिसके अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस,  महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, ञ्जढ्ढस्ष्ठ-द इंटरनेशनल स्कुल ऑफ़ डिज़ाइन आते है, मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मनीष पारख जो शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को मेघ गंगा ग्रुप परिवार को समर्पित किया।
मनीष पारख ने कहा उन सभी का दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया  और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।


अन्य पोस्ट