दुर्ग

खालसा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता
10-Dec-2025 3:41 PM
खालसा पब्लिक स्कूल में  वार्षिक खेल प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 दिसंबर। खालसा पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्ग में 6 दिसंबर को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक सिंह ढिल्लन अध्यक्ष खालसा एजुकेशन सोसायटी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया अध्यक्ष खालसा स्कूल प्रबंधन समिति ने की। कार्यक्रम में स्कूल के चारों सदन अरपा, इन्द्रावती, शिवनाथ एवं महानदी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के चारों सदनों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यकम में महानदी सदन के विद्यार्थियों द्वारा सम्पूर्ण वर्ष 2025-26 विद्यालयीन प्रतियोगिता मे प्रतिभागी बनकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब दिया गया। जिनके हाउस वार्डन प्रांजली कोहले तथा कप्तान करमवीर जांगड़ा और लीशा मण्डावी है।

उपविजेता अरपा सदन रहा जिनके हाउस वार्डन कमलजीत कौर तथा कप्तान आदर्श शुक्ला और संगीता मोरयानी हैं। खेल प्रतियोगिता के अंत मे खुशी तिवारी (वॉलीबाल नेशनल खिलाड़ी, इंटर स्कूल शॉटपूट में स्वर्ण पदक विजेता) एवं रिजकवीर सिंह गतके में नेशनल चैपिंयनशिप एवं इसी वर्ष तीन स्वर्ण पदक एवं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय कीडा प्रतियोगिता में भी चयनित हुए है इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

इस अवसर पर खालसा एजुकेशन सोसायटी एवं खालसा स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों तथा शाला की प्राचार्या लखविंदर कौर वालिया द्वारा उनको सम्मानित करके उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रोत्साहित किया गया।


अन्य पोस्ट