दुर्ग

महिला थाना में अब पुरुष पक्ष की भी होगी सुनवाई
08-Dec-2025 9:52 PM
महिला थाना में अब पुरुष पक्ष की भी होगी सुनवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 दिसंबर। महिला थाना में अब पुरुष पक्ष की भी सुनवाई होगी और हर रविवार को प्रताडि़त पुरुषों के आवेदनों का निराकरण होगा।

 पुलिस प्रक्वता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रविवार को महिला थाना जिला दुर्ग के पारिवारिक परामर्श केन्द्र में पुरूष आवेदकों के लिये दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने परिवार को बचाने के उद्देश्य से पुरूष काउंसलरों की नियुक्ति की है।  चूंकि पुरूष आवेदकों का कहना है कि  महिला परामर्श केन्द्र में महिलाओं की ही सुनवाई होती है ।

पुरूष की कोई बात की सुनवाई नहीं होती। इसी दृष्टि से आज से पुरूष आवेदकों की समस्याओं के समाधान के लिए कानूनी एवं विधिक सलाह के लिए इसका शुभारंभ किया गया। इसमें काउंसलर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी, महिला काउंसलर रत्ना डाकलिया एवं मोनिका सिंह ने  8 पुरूष आवेदकों की शिकायत पर सुनवाई की और उन्हे यथासंभव उनकी समस्याओं के निराकरण की कानूनी सलाह दी।

कार्यक्रम में दुर्ग एसएसपी श्री अग्रवाल ने उपस्थित होकर पुरूष आवेदक की शिकायतों की सुनवाई की। काउंसलिंग के दौरान पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू),भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), नीता राजपूत, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना के अन्य स्टाफ एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट