दुर्ग

राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के प्रचार के लिए निकली बाईक रैली
08-Dec-2025 4:51 PM
राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के प्रचार के लिए निकली बाईक रैली

 गांव-गांव तक आमंत्रण देने पहुंची गायत्री परिवार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर।
ग्राम अंजोरा (ख) में आगामी राष्ट्र-शौर्य समृद्धि 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को एक बाइक रैली निकाली गई। जिसने क्षेत्र भर में आध्यात्मिक जागरण, राष्ट्र भावना और संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

 रैली में सम्मिलित सैकड़ों युवा एवं गायत्री परिजनों ने अनुशासन, उत्साह और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रत्येक वाहन पर लगाए गए हैंडमेड संदेश-पट्टिकाओं ने सुरक्षित यातायात, सामाजिक जागरूकता और सभ्य नागरिकता का श्रेष्ठ संदेश प्रसारित किया।
 यह रैली विभिन्न गांवों से गुजरते हुए जब-जब पहुंची, तब-तब ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण स्वागत कर अपने सहयोग और श्रद्धा का परिचय दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, तिलक-अभिनंदन और आत्मीय मुस्कानों ने इस यात्रा को और अधिक प्रभावशाली बनाया। रैली के भव्य स्वरूप, अनुशासित संचालन और आध्यात्मिक गरिमा ने इसे अत्यंत आकर्षक, दर्शनीय एवं प्रेरणादायी बना दिया।

इन गांवों मे पहुंची यात्रा
यज्ञ स्थल अंजोरा से वाहन पूजा कर बाईक रैली को झंडा दिखाकर कर रवाना किया गया। रैली पहले महमरा पहुंचा जहां पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। फिर सिलोदा रसमड़ा, गनियारी, बोरई, दमोदा, खुरसीडीह, खुरसुल, मनगटटा, जोरातराई, कोपेडीह, टेड़ेसरा, सोमनी, सांकरा, धीरी, बिरेझर, थनौद, और अंजोरा की गलियों तक संदेश देते पहुंचे।


अन्य पोस्ट