दुर्ग
एक लाख टन से अधिक धान खरीदी
06-Dec-2025 11:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
5214 किसानों से किया 90.22 हेक्टेयर रकबा समर्पण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 दिसंबर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 21896 किसानों से 1,15,550.48 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 27,4050.48 लाख रुपए है।
शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए समुचित प्रबंध की गई है। धान खरीदी हेतु केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था है। अब तक 5,214 किसानों ने 90.22 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 6,16,435 मे. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


