दुर्ग
उतई, 6 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद कन्या शाला पाटन की छात्राओं को एरिना एनीमेशन रायपुर का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
स्वामी आत्मानंद कन्या शाला पाटन में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की कक्षा 9वीं,10वीं, 11वीं तथा 12 वी की छात्राओं को प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कार्यशाला में विषय से संबंधित प्रायोगिक जानकारी के लिए एरिना एनीमेशन जो रायपुर में स्थित है यहां छात्रों ने ग्राफिक्स डिजाइन,3डी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, फोटोग्राफी, वीडियो मिक्सिंग फिल्म प्रोडक्शन, स्टोरीबोर्ड, फोटोशॉप के विषय में बारीकी से जानकारी प्राप्त की।
यह भ्रमण छात्राओं के प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ाने और विषय से संबंधित जानकारी उपलब्ध करने उनकी रूचि बढ़ाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री लालेश्वर देवांगन द्वारा कराया गया। औद्योगिक भ्रमण (ढ्ढठ्ठस्रह्वह्यह्लह्म्द्बड्डद्य ङ्कद्बह्यद्बह्ल) एक शैक्षिक यात्रा होती है जिसमें छात्रों को विभिन्न उद्योगों और कंपनियों का दौरा कराया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके अध्ययन क्षेत्र से संबंधित वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव कराना होता है।
इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान, कौशल विकास, नेटवर्किंग, करियर मार्गदर्शन में मदद मिलती हैं कार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार व्यावसायिक प्रशिक्षक लालेश्वर देवांगन के द्वारा कराया गया


