दुर्ग

विनाश का कारण अहंकार-निरंजन महाराज
06-Dec-2025 4:09 PM
विनाश का कारण अहंकार-निरंजन महाराज

भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 6 दिसंबर। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी स्व. कमला देवी साहू की स्मृति में गृह ग्राम पाऊवारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत निरंजन महाराज ने माता सती, कथा में संत निरंजन महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत में वर्णित सृष्टि, स्थिति और प्रलय से जुड़े विषयों के माध्यम से जगत के आधार की व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान और भक्तों से जुड़े प्रसंग जीवन के आचरण संबंधी संदेश भी देते हैं। विदुर चरित्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विषयों से दूर रहकर मन को संयमित रखने की बात ग्रंथ में कही गई है। सती चरित्र प्रसंग में संत निरंजन महाराज ने कहा कि कथा के अनुसार अहंकार को विनाश का कारण माना गया है और किसी भी यज्ञ या आयोजन में सद्भावना को आवश्यक बताया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उपस्थित होकर कथा श्रवण किया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर जिला अध्यक्ष धीरज बकालीवाल, संजय कोहले, मुकुंद भाऊ, चंद्रकांत कोरे, प्रेमलता साहू, सोनिया देवांगन, झुमुकलाल साहू, होमलाल साहू, बोधन साहू, धनंजय साहू, देवेंद्र कुमार, दिलीप साहू, लीला साहू, कृष्णा साहू, लखन साहू, डॉ. प्रहलाद वर्मा, वीरेन्द्र गोस्वामी, अशोक साहू, डालेश्वर, नीलकमल ताम्रकार, जालम सिंह, खेमचंद जैन, कौशल ताम्रकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रोता उपस्थित थे।

आयोजन में ताम्रध्वज साहू, जितेंद्र साहू, सरिता साहू, भूषण साहू, योगिता साहू, हर्ष साहू, केशर साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, रमा साहू, जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी तथा जनपद सदस्य झमीत गायकवाड़ सहित अन्य लोगों ने सहभागिता दर्ज की।


अन्य पोस्ट