दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर। विधवा वृद्ध महिला पुन्नी बाई ताम्रकार ने कलेक्टर जनदर्शन में अपने मृत पिता के पैतृक संपत्ति में अपने छोटे भाईयों से जमीन मकान में उसके हिस्से का बंटवारा दिलवाने की फरियाद की है।
इस पर जनदर्शन में मौजुद अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन वृद्ध महिला पुन्नी बाई ताम्रकार को दिया है व अतिरिक्त तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही करने का आदेश मौके पर दिया।
ज्ञात हो कि पुन्नी बाई का पिता स्व. भुखुऊ राम ताम्रकार का सुपेला वार्ड 17 में पैतृक मकान व जमीन था जिसे उनके पुत्रों द्वारा अपनी बड़ी बहन पुन्नी बाई ताम्रकार के पूछे बिना पैतृक संपत्ति को खरीदी बिक्री कर उसमें से जो रकम मिला उसे तीनों भाईयों के द्वारा आपस में बंटवारा करके बांट लिया गया। अपने अपने हिस्से भी रूपयो में मकान व जमीन (प्लाट) खरीद कर रख लिये पुन्नी बाई ताम्रकार नियम से अपने पिता की बड़ी पुत्री है तो वो कायदे से नम्बरदार थी बिना नम्बरदार के नाम से आखिर भुखुऊराम ताम्रकार का पावती इसे उड़ा लिए व बिना नम्बरदार के जानकारी लिए पैतृक संपत्ति पर अपना नाम दर्ज कैसे कर लिए यह जांच का विशय है।
खरीदी बिक्री भी कर दिये इसकी निष्पक्ष जॉच करवाने की मांग व अपना हक अधिकार का हिस्सा लेने आज विधवा वृद्ध महिला पुन्नी बाई ताम्रकार कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद कर तत्काल न्याय दिलवाने की गुहार मौके पर मौजुद अधिकारी से की है। प्रेस को यह जानकारी स्वयं पुन्नी बाई ताम्रकार ने दी है।


