दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा चालक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला को चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।
इलाज के बाद पीडि़ता ने कार चालक के खिलाफ पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता वर्षा गुप्ता वार्ड 43 छत्तीसगढ़ आंगन के बाजू आदर्श नगर निवासी है। 10 अक्टूबर की सुबह वह अपनी एक्टिवा सीजी 07 सी एक्स 8801 से शकुंतला मंगलम के पीछे गार्डन के पास अपने बच्चे धैर्य गुप्ता को शंकराचार्य स्कूल छोडक़र घर वापस आ रही थी।
इसी दौरान कार सीजी 07 सीवी 1132 के चालक डॉ. हर्ष कुर्रे ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वर्षा गुप्ता को गंभीर चोटे आई और उसे इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी ले जाकर भर्ती किया गया था। पीडि़ता को कोहनी, पैर के घुटने, हाथ आदि में चोटें आई थी। जब पीडि़ता शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती थी उस दौरान दुर्घटना कारित करने वाले डॉ. हर्ष कुर्रे ने झूठा आश्वासन देते हुए मानसिक दबाव बनाया कि तुम रिपोर्ट मत करना, तुम्हारे इलाज की पूरी जिम्मेदारी उसकी स्वयं की रहेगी तथा चिकित्सा व्यवस्था आदि भी वह स्वयं वहन करेगा। प्रार्थिया को किसी भी प्रकार का इलाज संबंधी भार नहीं होने दूंगा। कुछ दिन बाद डॉ. हर्ष कुर्रे अपने द्वारा दिए गए आश्वासन से विमुख हो गए और धोखाधड़ी व रंजिश वश उसे रिपोर्ट नहीं करने दिया। इसके बाद पीडि़ता की कोई हेल्प नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


