दुर्ग

भिलाई के उभरते खिलाडिय़ों ने श्रीलंका में लहराया परचम, एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता
04-Dec-2025 4:03 PM
भिलाई के उभरते खिलाडिय़ों ने श्रीलंका में लहराया परचम, एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 दिसंबर। भिलाई के उभरते पावरलिफ्टिंग खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि कोलंबो, श्रीलंका में हाल ही में आयोजित वर्ल्ड इनविटेशन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया।

77 किलोग्राम वेट कैटेगरी में देवेंद्र वर्मा ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल कैटेगरी में स्ट्रांग मैन का खिताब भी अपने नाम किया, जो भिलाई के लिए गर्व का क्षण है।

इसके आलावा 66 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ओमन सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।

दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

उनके प्रशिक्षक श्रीनिवास साहू ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा को साबित किया है।

देवेंद्र वर्मा और ओमन सिंह ठाकुर दोनों ही खुर्सीपार स्थित स्ट्रेंथ क्लब में अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न खेल संस्थाओं ने दोनों खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


अन्य पोस्ट