दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 दिसंबर। धान खरीदी लिमिट नहीं बढ़ाने पर जिले के किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों की माने तो वर्तमान में निर्धारित लिमिट आधे से भी कम है, इससे आक्रोशित किसानों ने 4 दिसंबर को बस स्टैण्ड ननकटठी में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कृषक रवि प्रकाश ताम्रकार, हितेन्द्र, सुभाष आदि ने बताया है कि वृहत्ताकार सहकारी साख समिति मर्यादित ननक_ी जिला दुर्ग के धान उपार्जन केन्द्र में डीएमओ द्वारा प्रतिदिन 1030 क्विंटल धान खारीदी की लिमिट निर्धारित किया गया है जो कि आधे से भी की कम है। समिति में 70 हजार क्वि. लगभग धान खरीदी होना है। अभी मात्र 35 दिन ही खरीदी होना है जो कि 35 दिन में खरीदी होना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी का लिमिट 3500 क्विंटल लगभग किया जाए। तब धान खरीदी हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान टोकन के लिये समिति के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन लिमिट कम होने के कारण टोकन नहीं कट रहा है। समिति में खरीदी लिमिट 3500 क्विंटल प्रतिदिन किया जाए ऐसा नहीं करने स्थिति में गुरुवार 4 दिसंबर को प्रात: 11 बजे बस स्टैण्ड ननक_ी में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। किसी प्रकार से अप्रिय घटना होने पर शासन-प्रशासन डीएमओ जिम्मेदार रहेगा। खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 113327 किसान पंजीकृत है, जिनसे 6164350 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान है। इनमें से अब तक 16547 किसान 875443 क्विंटल धान विक्रय कर चुके हैं।


