दुर्ग

निगम भिलाई ने सबसे ज्यादा किया कुत्तों का बधियाकरण और वैक्सीनेशन
01-Dec-2025 8:11 PM
निगम भिलाई ने सबसे ज्यादा किया कुत्तों का बधियाकरण और वैक्सीनेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 दिसंबर।  नगरपालिक निगम भिलाई निरंतर कुत्तों की प्रजनन में कमी लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से राज्य शासन के निर्देश और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की परिपालन में कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि अप्रैल 2025 से लेकर आज की स्थिति में 1610 कुत्तों का वैक्सीनेशन और बधियाकरण कार्य किया गया है। वर्तमान में नगरपालिक निगम भिलाई द्वारा प्रत्येक वार्ड में कुत्तों की देखभाल के लिए पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर के समिति के सदस्यों की टीम इस दिशा में कार्य कर रही है और प्रत्येक वार्ड में कुत्तों के फीडिंग  के लिए एक स्थान चयनित कर लिया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अन्य इंस्टीट्यूट जैसे स्कूल, कॉलेज अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खेल परिसर एवं स्टेडियम ऐसे समस्त संस्थाओं को आयुक्त महोदय द्वारा पत्र के माध्यम से शासन के निर्देश का पालन करने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही साथ स्कूल,कॉलेज अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खेल परिसर एवं खेल स्टेडियम जैसे संस्थाओं के अंदर आवारा कुत्तों का प्रवेश न हो सके इसके लिए उनको चारों तरफ दीवार से सुरक्षित कर रखना होगा और इसकी सतत निगरानी रखनी होगी।

नगरपालिक निगम भिलाई में पूर्व से डॉग शेल्टर हाउस के माध्यम से बधियाकरण का कार्य संचालित है जिसकी क्षमता लगभग 15 से 20 कुत्तों की है नगरपालिक निगम भिलाई द्वारा अनुबंध किए गए एजेंसी पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर के माध्यम से जो जीवजंतु कल्याण बोर्ड से पंजीकृत है ऐसी संस्था के माध्यम से कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है के पश्चात आवारा कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़े जाने के निर्देश का परिपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट