दुर्ग
उतई, 1 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को हुआ। सरपंच कार्यालय सांकरा में प्रमुख रूप से सरपंच व भाजयुमो महामंत्री रवि सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, तिहारु बघेल, महेन्द्र पारधी पंच, कामता सिंगौर, नागेश सिंगौर, वरुण सिंगौर, राधे बंधे, मुकेश सिंगौर, अन्य मौजूद ग्रामीणों ने ‘मन की बात’ सुनी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए और सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है और वे अपने जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं।
सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से सीधा संवाद किया है।
जिससे लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है और वे अपने जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


