दुर्ग

एमएससी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
29-Nov-2025 9:25 PM
एमएससी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

दुर्ग, 29 नवंबर। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा एमएससी प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा जया  केमिकल्स जालबांध का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कोलतार के डिस्टीलेशन से  प्राप्त होने वाले विभिन्न रसायनों जैसे एन्थ्रासिन, कार्बेजोल,  नैप्थलीन आदि की प्रक्रिया को बारीकी से समझा।  विद्यार्थी इस संयंत्र के विभिन्न भागों  स्टोरेज, डिस्टलेशन, यूनिट ड्राइंग, यूनिट प्यूरीफिकेशन, क्वालिटी, कंट्रोल यूनिट तथा पावर सप्लाई यूनिट का दौरा किया तथा उनके कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ ही विद्यार्थियों ने गैस क्रोमेटोग्राफी द्वारा पदार्थ का संगठन ज्ञात करने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया यह भ्रमण  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत के निर्देशन में रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापकों डॉ. मीना चक्रवर्ती तथा डॉ. मनीषा ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया। जया  केमिकल्स की ओर से सतीश कुमार, एस. बिस्वास, आशीष,  काजल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट