दुर्ग
आरटीओ की चलानी कार्यवाही से हुआ खुलासा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 29 नवंबर। कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर सर्वजीत सिंह की गाड़ी क्रमांक सीजी 04 एल टी 5516 पर चालानी कार्यवाही की जानकारी भोजपुर बिहार आरटीओ द्वारा विगत 27 नवम्बर को उनके मोबाइल नम्बर 9425205516 में दी गई उक्त ई चालान देख उन्हें हैरत हुई।
उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी कभी भोजपुर बिहार गई ही नही है फिर उनकी गाड़ी का भोजपुर में ई चालान होना चौंका देने वाली बात थी। जबकि उनके इस नम्बर की गाड़ी अभी वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में खड़ी है इस बात से यह स्पष्ट है कि कोई व्यक्ति उनकी गाड़ी का फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गाड़ी चला रहा है। सर्वजीत सिंह ने इस बात की जानकारी कुम्हारी थाना में लिखित रूप से देकर कार्यवाही की मांग की है साथ ही ई चालान, टोल टैक्स की सम्पूर्ण जानकारी भोजपुर बिहार के आरटीओ को भी भेज दी है। उन्होंने शंका जताई है कि पता नही इस तरह की और कितनी गाडिय़ां फर्जी नम्बर से चल रही होंगी। इस पर आरटीओ और पुलिस को संज्ञान लेना आवश्यक है अन्यथा कोई भी बड़ी दुर्घटना होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


