दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 नवंबर। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़वा देने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने भारत सरकार के निर्णय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवबंर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थिति होकर सभी ने एक स्वर में सबके साथ समानता बनाये रखने एवं नागरिकों को उनका अधिकार दिलाने शपथ लिए।


