दुर्ग

जिले में अब तक साढ़े तीन लाख क्विंटल धान खरीदी
25-Nov-2025 9:45 PM
जिले में अब तक साढ़े तीन लाख क्विंटल धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 नवंबर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आई है। 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। 15 नवम्बर से अब तक 3,45,822.80 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा की मात्रा 117042.40 क्विंटल, धान पतला की मात्रा 83571.60 क्विंटल और धान सरोना की मात्रा 145208.80 क्विंटल शामिल हैैं। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य धान पतला 2389.00 प्रति क्विंटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विंटल तथा धान सरोना 2369.00 प्रति क्विंटल दर से खरीदी की जा रही है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सोमवार 24 नवम्बर को 6659 किसानों से 34280.80 मे. टन धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की गई है।  


अन्य पोस्ट