दुर्ग

अरुण वोरा को जन्मदिन पर बधाई देने से लोगों का लगा रहा ताता
22-Nov-2025 5:59 PM
अरुण वोरा को जन्मदिन पर बधाई देने से लोगों का लगा रहा ताता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन पद्मनाभपुर स्थित उनके निवास पर धूमधाम से मनाया गया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्री वोरा को जन्मदिन पर बधाई देने निवास पहुंचे हुए थे। इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी निवास पर पहुंचकर श्री वोरा को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर श्री वोरा को जन्मदिन की बधाई दी। निवास स्थल पर सैकड़ों कार्यकर्ता बैंड बाजे की धुन पर थिरकते श्री वोरा को जन्मदिन की बधाई दिए और केक काटे।
इस दौरान आरएन वर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, बृजमोहन सिंह, सिंजू महापौर, शशि सिन्हा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण राकेश ठाकुर, अजय मिश्रा, फतेह सिंह भाटिया, रायसिंह ढिकोला, राजकुमार पाली, नंदू महोबिया, सुमित गुप्ता, नासिर खोखर, दुष्यंत देवांगन,  अलताफ अहमद, बग्गी महिम सिंह भुवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।


अन्य पोस्ट